Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के अधिकतर हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी, मौसम विभाग ने सावधान रहने को कहा

New Delhi :  देश के अधिकतर हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में आगामी दिनों में बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. लोगों से सावधानी बरतने को कहा है.  

 

पूर्वी भारत की बात करें तो  7 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 जुलाई और हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 6 और 7 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है.
मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी सहित मध्य भारत में पांच से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

 

झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 5-8 जुलाई, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में पांच, 8 से 10 जुलाई, अंडमान और निकोबार द्वीप में छह जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो राज्य में 5-7 जुलाई, विदर्भ में 7 और 8 जुलाई को भारी वर्षा होने का अंदेशा है. 

 


उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में 5-11 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 5, 6 जुलाई, 10 और 11 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है. इस क्रम में 5-9 जुलाई के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी. 

 

7 और 8 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, 5-7 जुलाई उत्तराखंड, छह और सात को पंजाब, हरियाणा, पांच, 9 और 10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश का अनुंमान है. 


 
 मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, गुजरात, पांच से सात जुलाई के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

 

छह और सात जुलाई को मराठवाड़ा में भारी बारिश संभावित है.  पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम व गरज के साथ तूफान, बिजली चमकने का अनुमान है.   

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही