Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और नाली हुए बराबर,पार्क जलमग्न

झारखंड की राजधानी रांची में बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार  हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार  हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं और सार्वजनिक स्थल जलसिंचित हो चुके हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हो गए हैं.

 

Uploaded Image

 

सड़कों पर जलजमाव से यातायात प्रभावित


रांची शहर की प्रमुख सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में जलजमाव से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. रोजाना की तुलना में सड़कों पर वाहनों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है, क्योंकि लगभग हर रास्ते पर पानी जमा है. करमटोली चौक, कांके स्मार्ट बाजार के आसपास, कोकर की गलियों और पंचशील पंडरा जैसे इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. बहुबाजार के गणपत नगर में तो हालात इतने खराब हैं कि सड़क तक दिखाई नहीं दे रही है, वहां चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. लोगों को जरूरी कार्यों के लिए भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

 

Uploaded Image

 

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास


सिर्फ शहर की सड़कें ही नहीं, बल्कि आसपास की नदियां भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी हैं. हरमू नदी, जिसमें सामान्यतः बहुत कम पानी रहता है, इस समय पूरी तरह भरी हुई है और तेज़ धाराओं के साथ बह रही है.  वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पानी पुल के बराबर तक पहुंच चुका है. बड़ा तालाब के चारों ओर भी पानी भर चुका है और नजदीकी कॉलोनियों को इससे खतरा उत्पन्न हो रहा है.

 

Uploaded Image

 

 

पार्क और सार्वजनिक स्थल भी डूबे

भारी बारिश ने रांची के सार्वजनिक स्थलों को भी नहीं बख्शा है. शहर के कई पार्कों में पानी भर गया है. जलभराव के कारण इन जगहों की देखरेख भी ठप पड़ गई है. पार्कों के अलावा कई सामुदायिक केंद्र और खुले स्थल भी जलमग्न हो गए हैं.

 

Uploaded Image

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही