Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में झमाझम बारिश, धुर्वा में वज्रपात से लड़की की मौत, दो घायल

Ranchi : राजधानी में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. काले बादल के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया. गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. इसी दौरान वज्रपात से 13 वर्षीय लड़की रितिका मुंडा की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. यह घटना धुर्वा के शालीमार बाजार के पास हुई. घायलों को पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में मौसम बदला

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ है. राज्य के कई जिलों में बारिश होने की सूचना है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले ट्रफ रेखा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओड़िशा तक बनी हुई थी, जो वर्तमान में बांग्लादेश और उसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन ) से गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़िशा होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है. जिसके कारण ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anishs-body-reached-the-city-from-palamu-crowd-gathered-in-the-last-journey/">जमशेदपुर

: पलामू से शहर पहुंचा अनीश का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही