Search

 
 
 

राजधानी में शाम को हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

 

Ranchi : शुक्रवार की शाम को राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और लगभग दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई. इससे दिनभर की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं शाम के समय अचानक बारिश होने से दफ्तर से घर लौटने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रांची के हरमू, किशोरगंज, रातू रोड, कोकर, लालपुर, बूटी मोड़, डोरंडा, हिनू सहित लगभग सभी जगह जोरदार बारिश हुई. गली-मुहल्लों की नालियां भी भर गईं. कई निचले इलाकों में जलजमाव भी हो गया. राजधानी के आसपास बिजली गिरने की भी खबर है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित आसपास के इलाकों अच्छी बारिश हुई.रांची में शाम में 10 से 15 मिलीमीटर बारिश हुई. साथ ही बताया कि अभी राजधानी समेत पूरे झारखंड में बारिश की स्थिति बन रही है. अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने के आसार हैं. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. देखा जाए तो बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के कारण ही झारखंड में बारिश की स्थिति बन रही है. राजधानी समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान भी अच्छी बारिश हुई है. जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग समेत राज्य के हर हिस्से में बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/rain1.jpg"

alt="" class="wp-image-67892"/>

सूर्यास्त के समय अचानक बारिश होने से आसमान में छाया लालिमा

रांची में शुक्रवार की शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई. सूर्यास्त 6 बजकर 38 मिनट पर हुआ और उसी समय बारिश शुरू हो गई. इससे आसमान में छाए बादल पीले नजर आने लगे और काफी सुंदर नजारा देखने को मिला. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अक्सर सूर्य के उदयाचल और अस्ताचल होने के समय बारिश होने पर अक्सर ऐसा होता है. जब भी ऐसी परिस्थिति में बादल छाते हैं तो उनमें लालिमा दिखायी देना आम है. दोनों ही परिस्थिति में सूर्य क्षितिज में होते हैं और प्रकाश परावर्तन के कारण ऐसा होता है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही