Search

 
 
 

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 963 अंक गिरा, इंफोसिस के शेयर 4.86% टूटे

Lagatar Desk  :  आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सिर्फ चार शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 26 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. लार्सन के शेयरों में सबसे अधिक 4.23 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं इंफोसिस के शेयरों में 4.86 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk  :  सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 750 अंक टूटकर 72841.26 के लेवल पर खुला. इसी तरह निफ्टी भी 180 अंक फिसलकर 22563.30 के स्तर पर शुरू हुआ.

 

बाजार खुलने के थोड़ी देर के बाद बाजार में बिकवाली बढ़ गई और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों और टूट गया. सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 963.78 अंकों की गिरावट के साथ 72634.89 के लेवल पर पहुंच गया. उसी तरह निफ्टी भी 243.10 अंक गिरकर 22506.65 के स्तर पर आ पहुंचा.

 

आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सिर्फ चार शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 26 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. लार्सन के शेयरों में सबसे अधिक 4.23 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं इंफोसिस के शेयरों में 4.86 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में लार्सन (4.23%), एसबीआई (0.55%), इंटर ग्लोब एविएशन (0.08%) और ट्रेंट (0.92%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की श्रेणी में इंफोसिस (4.86%), टेक महिंद्रा (3.43%), टीसीएस (3.08%), बजाज फिनसर्व (2.83%) और एचसीएल टेक (3.10%) के शेयर शामिल हैं.

 

इसके अलावा आईटीसी (2.48%), टाइटन (2.14%), भारती एयरटेल (2.15%), रिलायंस (1.80%), एशियन पेंट्स (1.36%), इटर्नल (1.98%), अडानी पोर्ट्स (1.28%), आईसीआईसीआई बैंक (1.64%), एचयूएल (1.85%), टाटा स्टील (1.53%) और सनफार्मा (0.75%) के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

 

इसी तरह बजाज फाइनेंस (1.11%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.66%), भारत इलेक (0.83%), पावरग्रिड (0.99%), एनटीपीसी (0.55%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.45%), एचडीएफसी बैंक (0.84%), कोटक महिंद्रा (0.60%), मारुति सुजुकी (0.27%) और एक्सिस बैंक (0.19%) के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही