NewDelhi : देश भर में ठंड कहर जारी है, देश के कई हिस्सों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश हो रही है. देश ठिठुर गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात होने की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 18 इंच, श्रीनगर में आठ इंच, गांदरबल में सात इंच, सोनमर्ग में आठ इंच बर्फ गिरी है. बर्फबारी, श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद हो गया है. यहां लगभग 1200 से ज्यादा वाहनों के फंस जाने की सूचना है खराब मौसम के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन श्रीनगर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात, श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर 1200 वाहन फंसे
Last Updated: Dec 29, 2024 12:00 AM (IST)