Search

 
 
 

थाइलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में भारी टर्बुलेंस, कई यात्री चोटिल

थाइलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में आज मंगलवार को भारी टर्बुलेंस होने की खबर है. टर्बुलेंस के कारण कई यात्री घायल हो गये. फ्लाईट थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी. रास्ते में विमान टर्बुलेंस की चपेट में आ गया.
 

NewDelhi : थाइलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में आज मंगलवार को भारी टर्बुलेंस होने की खबर है. टर्बुलेंस के कारण कई यात्री घायल हो गये. फ्लाईट थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी. रास्ते में विमान टर्बुलेंस की चपेट में आ गया.

 

टर्बुलेंस की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि  किसी यात्री के  कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आयी हैं. उनका इलाज कराया जा रहा है. इस खबर की पुष्टि करते हुए एअर इंडिया ने कहा कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आने वाली फ़्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा.

 

टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया. हालांकि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा. एअर इंडिया ने जानकारी दी कि  किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आया.एअर इंडिया के मेडिकल स्टाफ़ द्वारा एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गयी है. कुछ को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, 

 

इस हादसे के बाद सभी यात्री डरे हुए हैं. एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट अचानक से बहुत नीचे आ गयी, जिसकी वजह से कई यात्रियों के सिर सीधा सीलिंग में टकरा गये. कई लोगों के सिर पर सूजन भी आयी है.फ्लाइट में यात्री भरे हुए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही