Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संपत्ति के मामले में भी पीछे नहीं हैं झारखंड में चुनाव लड़ रहे हेवीवेट उम्मीदवार

पांचवां छठा चरणः किसी उम्मीदवार पर एसीबी-विजलेंस की जांच, तो किसी पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हेवीवेट उम्मीदवार अपने जनाधार के साथ संपत्ति के मामले में भी आगे हैं. किसी पर एसीबी की जांच चल रही है, तो किसी पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन से खिलाफ एक मामला एसीबी और दूसरा मामला विजिलेंस में चल रहा है. राजमहल सीट से भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा और गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, राजमहल से झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन की संपत्ति

कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति है. आपराधिक मामले- कुल चार मामले दर्ज हैं, जिसमें दो सीबीआई में और एक केस घाटशिला में दर्ज है. इसके अलावा कोलकाता में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में एक मामला चल रहा है. आमदनी का स्रोत- विधानसभा से मिलने वाला वेतन चल संपत्ति- 3.29 करोड़ रुपये आश्रित के नाम पर चल संपत्ति- 5.89 लाख रुपये कैश इन हैंड- आठ लाख रुपये वाहन- सात वाहनों की मालकिन है. पांच हाइवा के अलावा एक स्कॉर्पियो व एक स्कोडा कंपनी का वाहन है. आभूषण- पांच लाख 73 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण हैं. जमीन- चास और रांची में कृषि योग्य तकरीबन आठ एकड़ 11 कट्ठा जमीन है. गैर कृषि योग्य जमीन- रांची के सुखदेव नगर में 0.1999 हेक्टेयर जमीन है. हथियार: हलफनामा में एक रायफल, एक बंदूक व दो पिस्टल का जिक्र है.

झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन भी हैं करोड़पति

कुल संपत्ति- 3.66 करोड़ रुपये आपराधिक मामले- कुल दो मामले दर्ज हैं. एक मामला एसीबी और दूसरा मामला विजिलेंस में चल रहा है. वर्ष 2022-23 में आमदनी- 9.06 लाख रुपये पत्नी की आमदनी- 3.88 लाख रुपये आमदनी का स्रोत- विधानसभा से मिलने वाला वेतन कैश इन हैंड- 60 हजार रुपये पत्नी 98.04 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन है. बैंकों के विभिन्न खातों में तकरीबन 42 लाख रुपये जमा है. वाहन- नलिन सोरेन के नाम पर दो स्कार्पियो और पत्नी जायेस बेसरा के नाम पर एक कार है. आभूषण- नलिन सोरेन के पास एक लाख 35 हजार रुपये और पत्नी जायेस के पास 10 लाख 80 हजार रुपये के आभूषण हैं. कृषि योग्य जमीन- शिवतल्ला में 18.42 एकड़ गैर कृषि योग्य जमीन- करीब 10 हजार वर्ग फीट हथियार- हलफनामा में एक बंदूक व एक रिवॉल्वर का जिक्र है.

संपत्ति के मामले में विजय हांसदा भी पीछे नहीं

कुल संपत्ति- 6.19 करोड़ रुपये आपराधिक मामला- कोई केस दर्ज नहीं है. वर्ष 2022-23 में आमदनी- 15.76 लाख रुपये पत्नी कैथरीन हेंब्रम की आमदनी- 4.73 लाख रुपये आमदनी का स्रोत- वेतन और व्यापार विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेंब्रम 51.35 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन है.

राजमहल से भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी लखपति

कुल संपत्ति- 41.09 लाख रुपये आपराधिक मामला- एक मामला दर्ज है. वर्ष 2022-23 में आमदनी- 4.89 लाख रुपये आमदनी का स्रोत- विधानसभा से मिलनेवाली पेंशन और व्यापार पत्नी के पास कोई संपत्ति नहीं है. आश्रित के पास 42.35 हजार रुपये की संपत्ति है.

संपत्ति के मामले में निशिकांत दुबे हैं सबसे आगे

कुल संपत्ति- 72.33 करोड़ रुपये आपराधिक मामले- कुल आठ केस दर्ज है. शैक्षणिक योग्यता- मैनेजमेंट में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री. वर्ष 2022-23 में आमदनी- 19.47 लाख रुपये पत्नी की आमदनी- 2.63 करोड़ रुपये वर्ष 2022-23 में एचयूएफ की कोई आमदनी नहीं है. वर्ष 2021-22 में एचयूएफ की आमदनी- 12.61 लाख रुपये निशिकांत की आमदनी का स्रोत- संसद से मिलनेवाले वेतन के अलावा व्यापार निशिकांत दुबे 21.10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी पत्नी 51.13 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है.

रांची से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय भी करोड़पति

कुल संपत्ति- 1.51 करोड़ रुपये शैक्षणिक योग्यता- मुंबई से एलएलबी और इटली से एलएलएम की डिग्री हासिल की है. पेशा- मुंबई में वकालत की प्रैक्टिस करने के अलावा एक एनजीओ के लिए भी काम कर रही हैं. उनके पास 2023 तक 19 लाख 46 हजार रुपये थे. म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़ी जानकारी भी दी है. आभूषण- हलफनामा के अनुसार, हीरे और सोने के जेवर हैं. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/jharkhands-bureaucrats-are-not-separated-from-corruption-allegations-and-controversies/">भ्रष्टाचार

के आरोपों और विवादों से जुदा नहीं हैं झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही