Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

HEC संकट बरकरार, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त होगा आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Shubam Kishor Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोशन लिमिटेड(एचईसी) में पिछले 24 दिनों से अफसर-कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं. कंपनी के एफएफपी, एचएमटीपी और एचमबीपी में उत्पादन ठप है. निगम मुख्यालय में भी कामकाज नहीं हो रहा है. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले निगम मुख्यालय के सामने कर्मचारी रोजाना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी अपना बकाया वेतन मांग रहे हैं. ठेका श्रमिकों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल करने की बात कह रहे हैं. मगर मैनेजमेंट के आला अफसर कर्मचारियों की मांग पर गंभीर नहीं दिख रहे हैं. एचईसी मुख्यालय में 9 फरवरी को दूसरे दिन मैनेजमेंट और यूनियन प्रतिनिधि मंडल की बातचीत हुई. वार्ता में मैनेजमेंट की तरफ से प्रशनल डायरेक्टर एके बेहरा, प्रोडक्शन डायरेक्टर एसडी सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे. अफसरों ने प्रतिनिधिमंडल से कहां कि कर्मचारी काम पर लौटे. उनका बकाया वेतन राशि आते ही दिया जाएगा. ठेका श्रमिकों का कॉन्ट्रैक्ट भी रिन्यूअल किया जाएगा. इसपर प्रतिनिधिमंडल में शामित श्रमिक नेताओं ने कहा कि कामगार काम करना चाह रहे हैं. मगर अब बिना वेतन के काम नहीं होगा. इसे भी पढ़ें -मार्च">https://lagatar.in/consumer-will-get-electricity-bill-on-whatsapp-number-from-march-facility-of-payment-will-also-be-available/">मार्च

से कंज्यूमर को व्हाट्सएप नंबर पर मिलेगा बिजली बिल, भुगतान की भी मिलेगी सुविधा

लिखित आश्वासन देने के पक्ष में नहीं है मैनेजमेंट

प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता में कहा कि मैनेजमेंट लिखित आश्वासन दे कि फरवरी में एक माह का बकाया वेतन भुगतान किया जाएगा और मैनेजमेंट की तरफ से यह निर्धारित किया जाए कि हर माह किस दिन वेतन का भुगतान होगा. वहीं ठेका श्रमिकों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल किया जाए. अगस्त 2023 से ठेका श्रमिकों का ईएसआई सहित अन्य मद में पैसा जमा नहीं हो रहा है. ठेका श्रमिकों के बकाया राशि को नियमित जमा किया जाए. वेतन भुगतान, ठेका श्रमिकों के रिन्यूअल आदि से संबंधित लिखित आश्वासन मैनेजमेंट दे, तभी कामगारों का आंदोलन समाप्त होगा. मैनेजमेंट ने लिखित आश्वासन के लिए श्रमिक संगठनों से समय मांगा, मगर खबर लिखे जाने तक लिखित आश्वासन नहीं दिया. जिसके बाद से मजदूरों का आंदोलन और तेज हो गया है.

कौन-कौन थे वार्ता में शामिल

मुख्यालय में हुई वार्ता में प्रबंधक व तकनीकी सचिव निदेशक कार्मिक प्रशांत कुमार पाठक, उपप्रबंधक देवा देवघरिया और समिति की ओर से लीलाधर सिंह, लालदेव सिंह, प्रकाश कुमार, रामकुमार नायक, मनोज पाठक, दिलीप सिंह, सनी, गिरीश चौहान, चिराग बारला, जेके मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे. वहीं प्रदर्शन में एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा और शुभाष चौधरी, हटिया मजदूर यूनियन के महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, हटिया कामगार यूनियन के एम.पी. रामचंद्र, आर.के. शाही, अर्जुन, राम सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार, सप्लाई संघर्ष समिति के मनोज पाठक, प्रमोद कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के राम कुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के गिरिश चौहान आदि अहम भूमिका अदा कर रहे हैं.

ठेका श्रमिकों को लग सकता है झटका

एचईसी में अभी करीब 1600 ठेका श्रमिक है. जिनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है. एचईसी मैनेजमेंट ठेका श्रमिकों को लेकर नई पॉलिसी बना रहा है. इस पॉलिसी के तहत ठेकेदार के साथ एचईसी मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट करेगा. उस कॉन्ट्रैक्ट के तहत रोजाना 1600 ठेका श्रमिक एचईसी में नहीं आएंगे. मैनेजमेंट आवश्यकतानुसार ठेका श्रमिकों का डिमांड करेगा. उसी डिमांड के अनुसार कॉन्ट्रैक्टर ठेका श्रमिकों को प्लांट में भेजेगा. अभी इस पॉलिसी को लेकर मैनेजमेंट की तरफ से कोई बोलने को तैयार नहीं है. और न ही, कोई पुष्टी कर रहा है. मैनेजमेंट का मानना है कि वर्तमान समय में पूर्व की तरह कंपनी की स्थिति नहीं है, ऐसे में स्थायी कर्मचारी से ज्यादा ठेका श्रमिकों को कारखाना में बुलाकर बिना काम के बैठाना, सफेद हाथी पालने के समान है. नई ठेका पॉलिसी से ठेका श्रमिकों को रोजाना काम भी मिलेगा, और कंपनी को करोड़ों की बचत होगी. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-ranchi-police-steps-up-action-interrogating-two-people/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक केस : रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, दो लोगों से कर रही है पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही