Search

 
 
 

एचइसी बचाओ जन संघर्ष समिति ने राजभवन जाकर सौंपा मांग पत्र

 
Ranchi : एचइसी बचाओ जन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में राजभवन गया और अपना मांग पत्र सौंपा. कोरोना के कारण प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मिला. इसलिए प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के बाहर अधिकारी को अपनी मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में एचइसी कर्मियों का बकाया वेतन जल्द दिलाने और एचइसी को सुचारू रूप से चलाने की मांग की गयी है. बता दें कि  6 जनवरी को एचइसी कर्मियों का राजभवन मार्च राज्यपाल से मुलाकात का समय ना मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर बैठके हुई. बैठक में 10 जनवरी को एचइसी मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है.

क्या है मामला

लगभग नौ माह से एचइसी कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के कारण पिछले एक दिसंबर से एचइसी कर्मी हड़ताल पर हैं. इसके चलते एचइसी में काम ठप है. हड़ताली कामगारों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, वे लोग काम पर नहीं लौटेंगे.

ये थे मौजूद

सीपीआई के केडी सिंह, भाकपा माले के भुनेश्वर केवट, संजय गुप्ता, सुशांतो मुखर्जी, राजद के राजेश यादव, अजय सिंह

इन यूनियनों का रहा साझा सहयोग

हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, हटिया मजदूर लोक मंच, एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, हटिया कामगार यूनियन, एचआइसी सप्लाई संघर्ष समिति, विस्थापित मंच व हटिया मजदूर यूनियन. इसे भी पढ़ें –  दिल्ली">https://lagatar.in/shops-will-open-on-odd-even-basis-in-delhis-markets-and-malls/">दिल्ली

के बाजार और मॉल्स में ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी दुकानें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही