Search

 
 
 

एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का 29 जनवरी को एचईसी क्षेत्र बंद का आह्वान

 
Ranchi : एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने 29 जनवरी को एचईसी परिसर बंद का आह्वान किया है. बकाया वेतन भुगतान, अस्थायी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल जैसी मांगों को लेकर बंद बुलाया गया है. शनिवार को एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने लालदेव सिंह की अध्यक्षता बैठक की. जिसमें एचईसी परिसर बंद कराने को लेकर रणनीति बनी. बैठक में कहा गया कि 29 जनवरी को पूरे एचईसी क्षेत्र को बंद किया जायेगा. क्षेत्र की तमाम दूकानों, स्कूलों को भी बंद किया जायेगा.

रविवार को सेक्टर तीन गोलचक्कर मैदान से जुलूस निकाला जायेगा

बंद को सफल बनाने के लिए रविवार सुबह सेक्टर तीन गोलचक्कर मैदान से विशाल जुलूस निकाला जायेगा. जो एचइसी क्षेत्र के सभी स्थानों मे जायेगा. दुकानदारों, ऑटो चालकों, स्कूलों तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस बंदी मे शामिल होने की अपील की जायेगी. बैठक में एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा व सुभाष चौधरी, हटिया मजदूर यूनियन के महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भवन सिंह, हरेंद्र यादव, हटिया कामगार यूनियन के एमपी रामचंद्र, आरके शाही, अर्जुन राम, सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार, सप्लाई संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, मनोज पाठक, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के गिरीश चौहान, कमल ठाकुर, विशाल सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही