Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 जनवरी को एचईसी मुख्यालय का घेराव करेगी एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के एचईसी स्थित आवासीय कार्यालय में खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में एचईसी कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर प्रबंधन द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिये जाने पर रोष जताया गया. आक्रोशित कामगारों ने अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. एचईसी मुख्यालय का 10 जनवरी को घेराव किया जायेगा. मौके पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण एचईसी पर बंदी की तलवार लटक रही है. एशिया प्रसिद्ध कारखाना को बचाने के लिए सभी गैर भाजपाई राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और श्रमिक संगठनों को अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी. श्री सहाय ने सभी वामपंथी दलों और गैर भाजपाई राजनीतिक दलों के सांसदों का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में एक प्रतिनिधिमंडल एचईसी को बचाने को लेकर प्रधानमंत्री और उद्योग मंत्री से मिलकर वार्ता करे.

कैबिनेट सचिव से शुक्रवार को वार्ता होगी

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कैबिनेट सचिव से एचईसी को बचाने के संबंध में शुक्रवार को वार्ता की जायेगी. वहीं खिजरी विधायक ने कहा कि एचईसी क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है और सभी जोनल कमेटी के प्रभारियों से अनुरोध किया गया है कि वे शुक्रवार से एचईसी को बचाने को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करें. आम जनता को भी आंदोलन में आगे आने का आह्वान करें.

अधिकारियों का हुक्का-पानी बंद किया जायेगा

उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जोनल कमेटी द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू होगा. श्री कच्छप ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने एचईसी को बंद करने का निर्णय लिया तो इस क्षेत्र के आसपास के सभी प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी, लाइट हाउस आदि केंद्र सरकार की परियोजनाएं ठप कर दी जायेंगी. एचईसी के अधिकारियों का हुक्का-पानी बंद किया जायेगा. अब लड़ाई आर या पार की होगी. उन्होंने कहा कि एचईसी मुख्यालय का 10 जनवरी को घेराव किया जायेगा.

उपस्थित रहे

एचईसी नागरिक संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, सीपीएम के केडी सिंह, भाकपा माले के भुनेश्वर केवट,  मासस के सुशांत मुखर्जी, राजद के राजेश यादव,  टीएमसी के सुधांशु कुमार,  श्रमिक नेता दिलीप सिंह, दयामनी बरला उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – पाटन">https://lagatar.in/patan-mla-pushpa-devi-gave-4-lakhs-to-the-dependents-of-the-deceased-laborer/">पाटन

विधायक पुष्पा देवी ने मृत मजदूर के आश्रितों को दिये 4 लाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही