Search

दुकान से भाड़ा वसूल कर एचईसी को नहीं चलाया जा सकता : राणा संग्राम सिंह

Ranchi: रांची हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह इंटक के वरीय राष्ट्रीय सचिव राणा संग्राम सिंह ने एचईसी के निदेशक कार्मिक से कामगारों के बकाया वेकन भुगतान को लेकर बातचीत की. सिंह ने कहा कि "बिना उत्पादन के एचईसी को नहीं चलाया जा सकता. "उत्पादन का कोई विकल्प नहीं है. बार-बार हड़ताल, टूल डाउन,प्रदर्शन, किसी भी उद्योग को बंदी की तरफ धकेलता है. नि:संदेह 21 माह से भूखा कामगार उत्पादन क्या करेगा. उसे अपना और अपने परिवार के पेट की चिंता हमेशा परेशान करती रहेगी. निदेशक से वार्ता के बाद राणा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही. वेतन भुगतान भी होगा, लेकिन इसके लिए जहां आवश्यक हो, वहां उत्पादन करना होगा. क्योंकि एचईसी बिना उत्पादन के नहीं चल सकता. दुकान से भाड़ा वसूल कर कारखाना को नहीं चलाया जा सकता है और न ही राज्य सरकार के सहारे चलाया जा सकता है. इसे भारत सरकार और एचईसी कर्मियों की बदौलत ही चलाया जा सकता है. सिंह ने कहा कि कामगारों के बकाया वेतन के भुगतान सहित सभी मुख्य मांगों पर विचार हुआ. मुख्य रूप से 18 वें बैच के कामगार की प्रोन्नति, फाउंड्री मैन का अपग्रेडेशन, बैंक से पर्सनल लोन वेतन भुगतान के पूर्व एचईसी द्वारा क्लीयरेंस, जिस रिटायर कर्मी के रिटायरल ड्यूज का भुगतान प्रबंधन ने नहीं किया है, उनके आवंटित क्वार्टर से नॉर्मल किराया लिया जाए. कर्मचारियों के आश्रित बच्चों की स्कूल फीस के संबंध में प्रबंधन और स्कूल व्यवस्थापक के बीच पहले चक्र की बात हो चुकी है. सप्लाई कामगार जल्द ही काम पर लौटेंगे. फार्म 16 पर ज्यादा चिंतित नहीं होना है. जब वेतन नहीं मिला, तो इनकम शून्य दिखाना होगा. वार्ता में एचईसी की तरफ से निदेशक कार्मिक मनोज लकड़ा,प्रभारी प्रमुख संगीता सिन्हा, देवा देवघरिया और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से राणा संग्राम सिंह, लीलाधर सिंह, गिरीश चौहान, दिलीप कुमार सिंह ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें -संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp