Search

 
 
 

ईद और सरहुल से पहले एचईसी कर्मियों को मिला 1.5 माह का वेतन

 
Ranchi : ईद और सरहुल से पहले एचईसी कर्मियों को तोहफा मिला है. बुधवार को सभी स्थाई व सप्लाई लगभग 2600 कर्मियों को 1.5 माह का वेतन भुगतान किया है. जानकारी की अनुसार पिछले दिनों राजनीतिक दल ने एचईसी प्रबंधन से मुलाकात की थी. साथ ही वेतन भुगतान नहीं होने पर एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. जानकारी की अनुसार एक सप्ताह के अंदर सप्लाई कर्मियों के नए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी. एचईसी मजदूर संघ (बी.एम.एस) के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मौके पर डेढ़ माह का वेतन भुगतान होने पर एचईसी प्रबंधन, सांसद संजय सेठ एवं भाजपा नेता विनय जायसवाल को आभार एवं धन्यवाद दिया. साथ ही साथ सभी मजदूर भाइयों से अपील है की जो भी रुका हुआ काम है, उसे पूरा करने का प्रयास करें, जब तक कारखाने के अंदर उत्पादन नहीं होगा, तब तक एचईसी को बचाया नहीं जा सकता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही