Search

 
 
 

एचईसी के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला, सोमवार को बंदी

 
 Ranchi :  हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में रविवार को कर्मचारियों ने बकाया वेतन के भुगतान सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर अपने लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर एचईसी आवासीय परिसर में सोमवार को बंद का आह्वान किया है. प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर क्षेत्र के दुकानदारों, ऑटो चालकों सहित लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया.

बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा

मौके पर उपस्थित आंदोलन के नेताओं ने बताया कि अगर एचईसी कंपनी बंद हो जाएगी तो एचईसी आवासीय परिसर को स्मार्ट सिटी के तहत शामिल कर लिया जाएगा. जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे. वहीं एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही