Search

 
 
 

HEC ने वेतन देने में जताई असमर्थता, HEC ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के सदस्य कल देंगे धरना

 
Ranchi : एचईसी मुख्यालय में एचईसी निदेशकों द्वारा शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक तीसरी बार विफल हुई. एचईसी ऑफ़िसर्स एसोसिएशन व एचईसी प्रबंधन के बीच हुई बैठक में निदेशक उत्पादन व निदेशक कार्मिक मौजूद थे. इस बैठक में राउरकेला से आये लगभग 23 करोड़ रुपए से वेतन भुगतान के संबंध में बात हुई. जिसमें निदेशकों ने सीएमडी से वार्ता कर पैसा होते हुए भी वेतन देने में असमर्थता जताई. जिससे एचईसी के अधिकारियों में रोष है. उन्होंने निदेशकों को रांची एचईसी मुख्यालय छोड़ देने का आग्रह किया एवं वापस तभी आने की बात कही, जब निदेशक एवं सीएमडी वेतन देने की स्थिति में हो. साथ ही साथ जितने भी प्लांट हेड एचईसी द्वारा मुहैया कराए हुए सरकारी गाड़ी से आवागमन करते हैं, तत्काल प्रभाव से वो गाड़ियां सेंट्रल ट्रांसपोर्ट में सरेंडर करें. वहीं अधिकारियों ने आंदोलन को उग्र करने की बात कही. इसी कड़ी में शनिवार को एचईसी ऑफ़िसर्स एसोसिएशन धुर्वा गोलचक्कर में धरना प्रदर्शन करेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही