Ranchi: हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन (एचईसी) अपनी आखिरी दम ले रहा है. लगभग 22 महीनों से एचईसी के कर्मियों का वेतन बकाया है, जिसको लेकर वे आंदोलनरत हैं. इस बीच एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार एचईसी को 200 करोड़ का वर्क आर्डर मिलने वाला है. पिछले दिनों एचईसी के सीएमडी कोप्पु सदाशिव मूर्ति (जो भेल के भी सीएमडी है) ने रांची में एचईसी के मजदूर यूनियन, ऑफिसर एसोसिएशन से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होने भेल के क्रेन के लिए 200 करोड़ का वर्क आर्डर देने कि बात भी कही है. जानकारी के अनुसार भेल इसके लिए कार्य पूंजी देगी. वहीं जो भी प्रोफ़िट होगा, उसे एचईसी को दिया जाएगा.
HEC को मिला 200 करोड़ का वर्क ऑर्डर !
Last Updated: Mar 29, 2024 12:00 AM (IST)