Search

 
 
 

एचईसी : एचएमबीपी प्लांट के जीएम को मजदूर संघ ने 10 घंटे तक बनाया बंधक

 
Ranchi : मंगलवार को एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति ने एचएमबीपी प्लांट के जीएम संजय सिन्हा को लगभग 10 घंटे तक उनके चैंबर में बंधक बनाया. सुबह 9:30 बजे से शाम के 7:30 बजे बंधक रहे संजय सिन्हा को पुलिस प्रशासन ने छुड़ाया. जानकारी के अनुसार एचईसी प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क कर जीएम के बंधक होने की सूचना दी थी. जिसके बाद हटिया डीएसपी, धुर्वा थाना प्रभारी और जगरनाथपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली. मजदूर संगठन ने लगभग 20 माह के वेतन भुगतान, सप्लाई कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल टेंडर व सप्लाई कर्मचारियों के प्लांट के अंदर प्रवेश के मुद्दे को लेकर जीएम को घेरने की बात कही. जीएम ने पुलिस प्रशासन और मजदूर संगठन के सामने 9 मई को दुबारा बैठक की बात कही. 9 मई को शाम में डायरेक्टर पर्सनल, पुलिस प्रशासन व मजदूर संगठनों की मौजूदगी में बैठक होगी. मंगलवार को मजदूर संगठन की ओर से भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, मनोज पाठक, प्रमोद कुमार समेत संगठन के कई लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/11-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही