Search

 
 
 

एचईसी को हर हाल में बचाना है: अजय नाथ शाहदेव

 
Ranchi: पिछले दस महीनों से लगातार संघर्षरत एचईसी सप्लाई कर्मियों के आंदोलन में सोमवार को कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव शामिल हुए. अजय नाथ शाहदेव ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि उनके न्याय की लड़ाई में वे भी कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े हैं. यह बेहद दुखद है कि पर्व त्योहारों के समय भी उन्हें कई महीनों के वेतन से वंचित किया गया है. 1622 सप्लाई कर्मियों का परिवार आज भुखमरी के कगार पर आ गया है. उन्होंने मौके पर एचईसी प्रबंधन से टेलीफोनिक वार्ता कर यथाशीघ्र मुद्दे के समाधान को लेकर वार्ता की है. पिछले दिनों एचईसी प्रबंधन द्वारा बगैर साइन किए गए एकतरफा सुलह पत्र को वायरल करने और समाचार में प्रकाशित होने पर सभी आंदोलनरत कर्मी खफा थे. उन्होंने एचईसी प्रबंधन से कहा है कि अपना हठ छोड़ें और एचईसी को बचाने व मजदूर हित में यथाशीघ्र मामले का समाधान करें. मौके पर मजदूर नेता रंथू लोहार,दिलीप सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में एचईसी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/108-ambulance-service-stalled-for-the-second-day-in-jharkhand-employees-surrounded-the-health-ministers-residence/">झारखंड

में 108 एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी ठप, कर्मचारियों ने घेरा स्वास्थ्य मंत्री का आवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही