एचईसी अधिकारियों की मांग- हमारी कंपनी, मेरे रोजगार और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी चाहिए
Ranchi : शनिवार की सुबह एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले एचईसी के अधिकारियों ने धुर्वा गोल चक्कर व एचईसी मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. अधिकारियों का कहना था कि एचईसी भारत सरकार का उपक्रम है और भारत सरकार से हमको हमारी कंपनी को सुचारू रूप से चलाने की गारंटी, यहां कार्यरत समस्त कर्मचारियों के रोजगार की गारंटी एवं हमारे परिवार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी चाहिए. अधिकारियों ने भेल प्रबंधन द्वारा एचईसी को चलाने को लेकर पूर्णतः बहिष्कार कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक राउरकेला से आये 23.4 करोड़ से वेतन भुगतान नहीं होगा, सीएमडी व निदेशकगण मुख्यालय नहीं आएं. इसी बीच निदेशक उत्पादन व निदेशक कार्मिक के मुख्यालय आने की बात पता लगने पर जब अधिकारीगण मुख्यालय पहुंचे तो निदेशक उत्पादन मुख्यालय छोड़कर निकल गये. वहीं निदेशक कार्मिक मनोज लकड़ा से अधिकारियों ने ऑफिस से निकल जाने का आग्रह किया. जिसे निदेशक ने स्वीकार करते हुए एचईसी द्वारा निर्मित किए जा रहे इसरो के लॉन्चिंग पैड के कार्य को देखने की इच्छा जताई. अधिकारियों ने उनकी बात को स्वीकार करते हुए साईट का विजिट करवाया. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-will-be-the-next-cm-of-jharkhand-champai-should-think-nishikant/">कल्पनासोरेन होंगी झारखंड की अगली सीएम, चंपाई सोचें : निशिकांत [wpse_comments_template]
Leave a Comment