Search

 
 
 

एचईसी के सप्लाई कर्मचारियों को मिला एक माह का वेतन

 
Ranchi : एचईसी बचाव मजदूर जन संघर्ष समिति की पहल पर बुधवार को एचईसी के सप्लाई कर्मचारियों को एक माह का वेतन भुगतान किया गया. यह वेतन भुगतान डायरेक्ट एचईसी यानी प्रिंसिपल एंप्लॉयर ने किया है. पिछले दिनों सीएमडी से वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया था कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट 21(4)के आधार पर ठेकेदार के नही रहने पर एचईसी डायरेक्ट वेतन भुगतान कर सकता है. बता दें एचईसी में लगभग 1500 सप्लाई कर्मचारी है. वही लगभग 1100 स्थाई कर्मचारियों को 22 मार्च को एक माह का वेतन भुगतान किया गया था. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए मांग किया कि राउरकेला से पैसा आया है उस पैसा से स्थाई कर्मी और ठेका मजदूरों का ढाई माह का वेतन और सप्लाई ठेका कर्मचारियों का बोनस जल्द दे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही