Search

 
 
 

एचईसी के सप्लाई कर्मियों ने निदेशक को घेरा

 
Ranchi : एचईसी के सप्लाई कर्मियों ने आर पार की लड़ाई में मूड में हैं. सप्लाई कर्मियों ने गुरूवार को एचईसी के डायरेक्टर पर्सनल और डायरेक्टर प्रोडक्शन को मुख्यालय के सामने घेर लिया और उनकी गाड़ी को मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. सप्लाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे. कर्मियों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं निर्णय लेने का समय है. उन्होंने कहा कि आखिर कब सप्लाई कर्मी प्लांट के अंदर जायेंगे और कार्य करेंगे. इस दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंची. पुलिस के समझाने पर भी सप्लाई कर्मी अड़े रहे और डायरेक्टर को वापस लौटना पड़ा. बता दें मंगलवार को ही सप्लाई कर्मियों ने एचएमबीपी एडमिन बिल्डिंग में ताला जड़ दिया है. एचईसी मुख्यालय के अंदर एक भी अधिकारी और कर्मी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. सप्लाई कर्मियों का कहना है अब जो भी बात होगी सबके सामने होगी. इसे भी पढ़ें- Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-read-three-more-news-of-the-city-including-missing-girl-from-sitaramdera-in-one-click/">Jamshedpur

: सीतारामडेरा की युवती लापता सहित शहर की और तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही