Search

 
 
 

एचईसी : मजदूरों और प्रबंधन की वार्ता रही विफल

 
Ranchi: हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोशन लिमिटेड (एचईसी) में अफसर-कर्मचारी के आंदोलन के एक महीना बीत चुका है. गुरुवार को एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति और प्रबंधन के बीच विशेष वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला. मजदूरों ने कहा कि बिना चेयरमैन के आए वार्ता का परिणाम नहीं निकल सकता है. जिन मांगों पर एचईसी आलाकमान राजी है, उसपर प्रबंधन को एप्रुवल के साथ वार्ता में आना होगा. जब तक बात स्पष्ट नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. शुक्रवार को टेंडर ठेकेदार के साथ प्रबंधन की बात होगी. बता दें एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले निगम मुख्यालय के सामने कर्मचारी रोजाना धरना प्रदर्शन कर अपने बकाया वेतन और ठेका श्रमिकों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल करने की बात कह रहे हैं. वहीं मजदूर 16 फरवरी को एचईसी मुख्यालय से बिरसा चौक तक रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-protest-against-cmpf-scam-demand-for-cbi-investigation/">धनबाद

: सीएमपीएफ घोटाले के खिलाफ संघ का पदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही