Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एचइसी : हड़ताल खत्म कराने को लेकर बैठक बेनतीजा रही

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  एचइसी में हड़ताल खत्म कराने को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही. बैठक में सभी आठ यूनियन के नेता के साथ प्रबंधन की ओर से तीन डायरेक्टर और तीनो प्लांट के हेड मौजूद थे. मालूम हो कि पिछले 6 महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचइसी के कर्मचारी कई दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर हैं.

बकाया वेतन दो किश्तों में दिया जाये

बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों से टूल डाउन स्ट्राइक खत्म कर काम पर वापस जाने को कहा. कर्मचारियों ने इससे इनकार करते हुए सबसे पहले 6 महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की. बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि बकाया वेतन दो किश्तों में दिया जाये, तो वे लोग काम पर लौटने को तैयार हैं. इस पर अधिकारियों ने सीएमडी के साथ बुधवार को बैठक कर निर्णय लेने की बात कही. बुधवार को अधिकारियों और सीएमडी के बीच कर्मचारियों की मांग को लेकर बैठक होगी. सीएमडी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे.

जब तक वेतन नहीं, हड़ताल वापस नहीं

जब lagatar.In  के संवाददाता ने एचइसी के डायरेक्टर राणा चक्रवर्ती से बात करनी चाही, तो उन्होंने मीटिंग के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. वहीं एचइसी यूनियन के लीडर रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं होता, तब तक टूल डाउन स्ट्राइक वापस नहीं लेंगे. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/dmft-fund-money-lying-in-corona-period-not-a-single-penny-was-spent-in-5-districts/">कोरोना

काल में पड़ा रहा DMFT फंड का पैसा, 5 जिले में एक पैसा भी नहीं हुआ खर्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही