Search

 
 
 

HEC के कामगारों ने हड़ताल का दिया नोटिस, केंद्रीय श्रमायुक्त ने 21 जून को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए बुलाया

 
Ranchi: एचईसी के कामगारों द्वारा हड़ताल का नोटिस देने के बाद प्रबंधन और अधिकारी सतर्क हो गये। केंद्रीय श्रमायुक्त ने 21 जून को त्रिपक्षीय वार्ता बुलायी है। इसमें एचईसी प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस वार्ता में कामगारों की मांगों पर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन को संबंधित दस्तावेज के साथ पहुंचने को कहा गया है। बैठक श्रमायुक्त कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगी।

27 जून तक मांगें पूरी नहीं, तो 28 जून को हड़ताल की चेतावनी

बता दें कि एचईसी संघर्ष मोर्चा ने बकाया वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही प्रबंधन और श्रम विभाग को हड़ताल का नोटिस भी दिया गया है। मोर्चा का कहना है कि यदि 27 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गयी, तो 28 जून को हड़ताल की जा सकती है। कामगार की प्रमुख मांगों में वेतन पुनरीक्षण, वेतन नियमित करने और माह के दस तारीख तक भुगतान करने, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान, स्थायी कामगारों का तीन वर्ष में प्रमोशन और ठेका कर्मियों को अपग्रेड करना शामिल है। इसके अलावा ठेका श्रमिकों का हर साल वेतनवृद्धि करने, एचईसी क्वार्टरों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर तकरीबन 1 महीने तक टूल डाउन स्ट्राइक किया था। प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद टूल डाउन स्ट्राइक खत्म हुआ, मगर अब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हुई। इसे भी पढ़ें : तिलैया">https://lagatar.in/if-you-dont-eat-tilaiyas-saffron-kalakand-and-barhiyas-rasgulla-then-what-to-eat/">तिलैया

का केसरिया कलाकंद और बड़हिया का रसगुल्ला नहीं खाए तो खाए क्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही