Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

HEC कर्मियों ने काम किया ठप, प्रोजेक्ट भवन जाने वाला रास्ता रोका

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  एचईसी कर्मियों ने आज गुरुवार को बकाये वेतन की मांग और लाठीचार्ज के विरोध में काम ठप कर दिया है. कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन जाने वाला रास्ता भी रोक दिया है. रास्ता बंद करने की वजह से वहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. एचईसी कर्मियों के प्लांट बंद रखने के आह्वान को लेकर मुख्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-child-laborers-rescued-from-newly-constructed-town-hall/">कोडरमा

: नवनिर्मित टाउन हॉल से चार बाल मजदूरों को किया गया रेस्क्यू)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/81e9ae6a-0357-4b69-b7fd-4f5c9020b56b.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/9e00418b-5fd1-4036-9956-2a426007cb95.jpg"

alt="" width="1152" height="864" />

एचईसी कर्मियों पर किया गया था बल प्रयोग, कई को लगीं गंभीर चोटें

बता दें कि एचईसी कर्मी बुधवार 11 अक्टूबर को 20 महीनों से लंबित वेतन की मांग को लेकर एचएमडीपी एडीएम बिल्डिंग में धरना दे रहे थे. इसके बाद प्रबंधन ने सीआईएसएफ जवानों को बल प्रयोग करने का आदेश दिया. जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उन पर बल प्रयोग किया था. इसमें कई कर्मियों के सिर फुट गये थे तो कईयों के हाथ-पैर में चोटें आयी थीं. कर्मियों पर लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित होकर सबी डायरेक्टर राजेश दिवेदी का घेराव करने पहुंच गये थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naxalites-set-on-fire-four-vehicles-engaged-in-railway-line-construction-work/">हजारीबाग

: रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही