Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबोधकांत और विधायक राजेश कच्छप के साथ दिल्ली जाकर धरना देंगे एचइसी के कामगार

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : एचइसी में वेतन भुगतान की मांग को लेकर यहां के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. काम ठप है. सात महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. इसके चलते पिछले 24 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं.  हडताल खत्म कराने को लेकर रांची से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठक चली, लेकिन एचइसी कर्मियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. शुक्रवार को भी कामगार काम पर नहीं लौटे.  संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एचइसी के नेहरू पार्क में बैठक हुई. अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि अब पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में दिल्ली में धरना- प्रदर्शन किया जायेगा, ताकि प्रबंधन के साथ ही सरकार की भी नींद खुले.

बिगड़ती जा रही है मजदूरों की माली हालत

बताया गया कि 7 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूरों के परिवार को खाने के लाले पड़ने लगे हैं. बच्चों की पढ़ाई बंद हो गयी है. बीमार कर्मी अपनी दवा तक नहीं खरीद पा रहे हैं. राशन दुकान वालों ने भी उधार देने से मना कर दिया है. बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र पांडे, देव कुमार, वाई त्रिपाठी, संजय कुमार और सुदामा समेत कई कामगार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें –  बैनर-पोस्टर">https://lagatar.in/banner-poster-government-failed-to-buy-corona-testing-machine-deepak-prakash/">बैनर-पोस्टर

की सरकार कोरोना जांच मशीन खरीदने में विफल : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही