Search

 
 
 

बिहार से भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल के ससुर हैं हीरा भगत : तनुज खत्री

 
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शुक्रवार को झारखंड के कुछ जिलों में हुई कार्रवाई पर राजनीति गरम हो गई है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार ट्वीट कर इस गरमाहट को और बढ़ा रहे हैं. वही झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट तनुज खत्री ने भी ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "आज ईडी को झारखंड से किसी हीरा भगत के यहां करोड़ों रुपये की राशि मिलने की जानकारी मीडिया में आ रही है. यह भी सुनने में आ रहा है कि हीरा भगत, बिहार से भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल के ससुर हैं. साफ है कि ईडी की हर एक कार्रवाई भाजपा के दरवाजे तक पहुंच रही है.` https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kku1.jpg"

alt="" width="1080" height="865" />

हीरा भगत के घर से मिला है तीन करोड़ कैश

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर ईडी की छापेमारी की गई थी. ईडी की टीम ने कुल 18 जगहों पर सुबह 5 बजे से रेड करनी शुरू की थी. ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में खनन घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में की गई. खबरों की मानें तो साहिबगंज में ईडी ने तीन करोड़ नकद बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पत्थर कारोबारी हीरा भगत के घर से तीन करोड़ कैश बरामद हुआ है. हालांकि इस बात पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sanjay-seth-inspects-cip-will-demand-health-minister-to-increase-budget/">रांची:

संजय सेठ ने किया CIP का निरीक्षण, स्वास्थ्य मंत्री से बजट बढ़ाने की करेंगे मांग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही