Search

हेहल प्रीमियर लीग : हेहल दृष्टि आई हॉस्पिटल ने जीत से की शुरुआत

Ranchi : शनिवार को ओटीसी प्रांगण में फर्स्ट हेहल प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ. हेहल दृष्टि आई हॉस्पिटल और हेहल जनता ऑटोमोबाइल्स के बीच टी - 20 मैच खेला गया. टॉस जीतकर हेहल दृष्टि आई हॉस्पिटल ने फील्डिंग का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जनता ऑटोमोबाइल ने 20 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वही दृष्टि आई हॉस्पिटल की टीम ने 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया. विजेता टीम की ओर से कप्तान अक्षत तिवारी ने 20 रन और 3 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मुख्य रूप से भरत खानशी, उदय प्रताप सिंह, नीलम टिर्की, स्मृति टिर्की, शक्ति तिर्की, कमल नाथ छाया, श्याम सुंदर कच्छप, हीरा तिवारी,बंटी बरियार,संजय मिश्रा, पंकज तिर्की, कैलाश सिंह देव, मुकेश गुप्ता, ललिन्द्र कुमार मौजूद रहे.

हेहल दृष्टि आई हॉस्पिटल बनाम हेहल जनता ऑटोमोबाइल 

हेहल जनता ऑटोमोबाइल -110/10 (19.5 ओवर), शूरव 57, हर्षित 14, रवि 10, लकी 17/3, अक्षय 22/3 हेहल दृष्टि नेत्र चिकित्सालय -113/4. आर्यमन 24, अक्षत 19 करण 19 प्रभाकर, 19/1 सत्यम, 19/1, मोहित 10/1 इसे भी पढ़ें – ताइक्वांडो">https://lagatar.in/taekwondo-championship-sharda-global-school-over-all-champion/">ताइक्वांडो

चैंपियनशिप : शारदा ग्लोबल स्कूल ओवर ऑल चैंपियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp