Search

एचसीएल में हेहल श्री बालाजी स्वीट्स की जीत से शुरुआत

Ranchi: ओटीसी प्रांगण में खेले जा रहे हेहल प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में हेहल श्री बालाजी स्वीट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. रविवार को हेहल बैंक ऑफ इंडिया और हेहल श्री बालाजी के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर हेहल बीओआई ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. बीओआई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए. दूसरी पारी में हेहल श्री बालाजी ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया. विजेता टीम के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया. हेहल बैंक ऑफ इंडिया -117/5 (20 ओवर) राज 43, अमन 37, अन्विक उरांव 3, मुन्ना सेठ 2 विकेट हेहल श्री बालाजी -121/4 (18 ओवर) अभिषेक 54*, रिशु 26, अंशुमन 12, कठोर, लकी 1-1विकेट इसे भी पढ़ें- झूठ">https://lagatar.in/the-government-of-lies-and-deceit-ruined-jharkhand-deepak-sharma/">झूठ

और फरेब की सरकार ने झारखंड को किया बर्बाद : दीपक शर्मा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp