Search

 
 
 

जवान होते ही थाम लिया हथियार, लोगों को डरा-धमका मांग रहे थे लेवी, 4 धराये

 
Simdega : सिमडेगा एवं गुमला पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 4 पीएलएफआई उग्रवादियों को देशी पिस्टल, देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार उग्रवादियों में बिष्णु मांझी (20 वर्ष), आयुष टेटे (20 वर्ष), अनिल बाड़ा और दर्शन अग्रवाल (19 वर्ष) शामिल है. बिष्णु मांझी खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के कुटाम जरिया गांव के जयनाथ मांझी का बेटा है. वहीं आयुष टेटे सिमडेगा के पिंडा टांगर के बरनावास टेटे का बेटा है. अनिल सिमडेगा के फरसाबेड़ा के कल्याण बाड़ा का बेटा और दर्शन अग्रवाल सिमडेगा के झुलन सिंह चौक के रहनेवाले कृष्णा अग्रवाल का बेटा है. सभी की उम्र 20 साल के करीब है. पूछताछ में उग्रवादियों ने कई अहम राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसपी सौरभ एवं अभियान एसपी गुमला ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें :  अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में गुमला एवं सिमडेगा में फोन एवं अन्य माध्यम से कुछ लोगों को पीएलएफआई के नाम पर धमकी दी जा रही थी. लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला के अभियान एसपी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को धर दबोचा. उनके पास से एक 9एमएम का देशी लोडेड देशी पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, 9एमएम की दो जिंदा गोली, दो PLFI का पर्चा, एक स्मार्टफोन, 5 की-पैड मोबाइल, दो अलग-अलग डायरी, एक सफेद रंग की TVS अपाची बाइक, एक काले रंग की स्कूटी और एक नीले रंग का बैग मिला. मिले डायरी में लेवी की मांग करने के लिए क्षेत्र के लोगों का मोबाइल नंबर लिखा है.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, सिमडेगा अंचल, सिमडेगा थानेदार रवि प्रकाश राम, कोलेबिरा थानेदार प्रभात कुमार, मुफस्सिल थानेदार देव कुमार दास, पालकोट थानेदार अनिल लिंडा, पुअनि कामेश्वर उरांव, पुअनि मणिभूषण पासवान, पुअनि विवेक कुमार, टेक्निकल सेल सिमडेगा एवं गुमला के कर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जीरो">https://lagatar.in/hc-issues-stay-on-pest-action-against-deoghar-dc-in-zero-fir-case-mp-nishikant-files-reply/">जीरो

FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही