Search

 
 
 

बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पॉयलट समेत छह की मौत, अब तक क्या है पता

ज़िला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ़ की ओर से संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वे पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं.
 

Lagatar Desk-उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है. इसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे.

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड की ओर जा रहा 'ट्रांस भारत एविएशन' का एक सिविल हेलीकॉप्टर चमोली जिले के हाथी पर्वत इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें पांच यात्रियों और एक पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. सेना के सिग्नल सेंटर की एक टीम ने हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा और उसे उस इलाके में तेजी से नीचे आते हुए भी देखा.

 



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर बताया है, "चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. ज़िला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ़ की ओर से संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वे पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं."

 

मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा बद्रीनाथ और ज्‍योशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर  हुआ है. हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है.


कब उड़ान भरी थी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की 30 अक्तूबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी. इसके बाद जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया. फिलहाल चमोली ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ़ की टीमें खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

 

इससे पहले उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरने के बाद से ही हम इस हेलीकॉप्टर का पता नहीं लगा पा रहे हैं. यह जानकारी मिलते ही, हमने चमोली जिला प्रशासन, SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और सेना की एक टुकड़ी को घटना स्थल के पास भेजा है, ताकि एक व्यवस्थित बचाव अभियान चलाया जा सके. एहतियात के तौर पर, ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है... शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे—एक पायलट और 5 अन्य. पुष्टि होने के बाद हम आगे की जानकारी साझा करेंगे..."

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही