Search

 
 
 

हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं देने पर कल्पना ने केंद्र पर लगाया आरोप

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार 81 विधानसभा सीट पर अपना पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है. इस बीच उन्होंने घाटशिला से केंद्र सरकार पर उन्हें सही तरीके से प्रचार नहीं करने देने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जगन्नाथपुर जाने से मुझे क्यूं रोका जा रहा है? उसके बाद मुझे चुनावी कार्यक्रम में तोरपा और लातेहार भी जाना है. कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार की यह साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी. दूसरी वीडियो में कल्पना सोरेन जगन्नाथपुर से फोन पर लातेहार की जनता को संबोधन करने दिखी. उन्होंने कहा कि लातेहार समेत झारखण्ड की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार और भाजपा के निर्देश पर झारखण्डियों को कैसे अपमानित किया जा रहा है. सदियों से झारखण्ड इसी शोषण और अत्याचार से तो लड़ता आया है, लेकिन अब और नहीं.  

भाजपा को उसके षड्यंत्र का करारा जवाब मिलेगा

वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रपंच कर केंद्र सरकार अपने उंगलियों पर चुनाव आयोग को नचा रही है और उनके हेलीकॉप्टर को एक जगह रोक दिया गया है. जिससे आज अंतिम दिन होने की वजह से उन्हें प्रचार करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. हालांकि इस मामले को लेकर जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उड़ीसा के बॉर्डर पर एयरफोर्स की गतिविधि होने के कारण कुछ देर के लिए उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका गया था. इस दौरान वहां के डीसी से जानकारी भी ली गई थी. थोड़ी देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया था. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही