Search

 
 
 

धनबाद महिला थाना में खुला ​​​​​​​हेल्प डेस्क, अब तुरंत कार्रवाई

 
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)  धनबाद महिला थाना में 1 जून बुधवार से महिला हेल्प डेस्क काउंटर खुल चुका है. उद्घाटन महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने किया.  इस वक्त थाने में कई फरियादी मौजूद थे. उद्घाटन के बाद फरियादियों की इस काउंटर पर लाइन भी लग गई. जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि थाना में शिकायत के कुछ ही देर में मामले की जांच पड़ताल शुरू हो जाएगी. स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी उनकी सहायता में तुरंत हाजिर होंगी. पीड़िता को त्वरित सहायता पहुंचाई जाएगी.

  हेल्प डेस्क के लिए महिला अधिकारी की होगी बहाली

उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के लिए महिला अधिकारी भी नियुक्त होगी. महिला थाने के अलावा कई और भी थानों में डेस्क की शुरुआत की गई है, जिससे पीड़िता को महिला थाना नहीं आना पड़ेगा. वह अपने संबंधित थाने में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से शिकायत कर सकती है. हेल्प डेस्क महिला, युवती व बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अपराध को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएंगे. हेल्प डेस्क के जरिये महिला हिंसा और उनसे जुड़े आपराधिक मामलों का निष्पादन कर न्याय दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/deepika-from-dhanbad-performed-brilliantly-in-jpsc-exam-got-45th-rank/">धनबाद

की दीपिका का जेपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, मिली 45वीं रैंक [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/deepika-from-dhanbad-performed-brilliantly-in-jpsc-exam-got-45th-rank/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही