Search

 
 
 

असहाय वृद्ध कलाकारों को अब मिलेगी छत, लता मंगेशकर के नाम से खुलेगा वृद्धाश्रम

 
LagatarDesk : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर वृद्धाश्रम खुलेगा. जिसका नाम स्वर मौली होगा. यह लता मंगेशकर का ड्रीम प्रोजेक्ट है. जिसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी गयी. इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर की फोटो शेयर कर ‘स्वर मौली’ फाउंडेशन के बारे में बताया गया है. जिसकी स्थापना लता मंगेशकर के परिवार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नासिक में की थी. (पढ़ें, JSSC">https://lagatar.in/hearing-on-jssc-rules-amendment-know-what-happened-in-high-court/">JSSC

रूल्स संशोधन पर हुई सुनवाई, जानिए हाईकोर्ट में क्या हुआ)
https://www.instagram.com/p/CgMhJcMKrp_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CgMhJcMKrp_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

उम्र के आखिरी पड़ाव में वृद्ध कलाकारों का सहारा बनेगा स्वर मौली वृद्धाश्रम

लता मंगेशकर के वॉल पर लिखा गया कि स्वर मौली भारत की कोकिला का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य स्वर कोकिला के नाम से वृद्धाश्रम खोलना है. इसके जरिये संगीत, आर्ट परफॉर्मिंग, सिनेमा और रंगमंच के लोगों को मदद की जायेगी. मुख्य रूप से यह उन कलाकारों के लिए है जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-many-production-houses-are-shooting-for-the-album-bol-bam-in-the-month-of-shravan/">गिरिडीह

: श्रावण माह में कई प्रोडक्शन हाउस कर रहे बोल बम एल्बम की शूटिंग

लता मंगेशकर के जीते-जी नहीं पूरा हो सका उनका ड्रीम प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने फरवरी 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. लता मंगेशकर भले हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन अपने गानों के जरिये वो हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगी. म्यूजिक इंडस्ट्री या देश में आयी कोई भी आपदा के लिए वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहती थीं. लता मंगेशकर का ड्रीम प्रोजेक्ट जीते-जी तो पूरा नहीं हो सका. लेकन उनके जाने के बाद अब उनके परिवार ने साकार कर दिया. इसे भी पढ़ें : आतंकियों">https://lagatar.in/union-minister-giriraj-singh-tops-the-hit-list-of-terrorists-disclosed-in-ib-report/">आतंकियों

की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, IB की रिपोर्ट में खुलासा

धर्मनिरपेक्ष और गैर-लाभकारी संगठन है स्वर मौली फाउंडेशन

‘स्वर मौली’ फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी गयी है. वेबसाइट के अनुसार, स्वर मौली फाउंडेशन एक धर्मनिरपेक्ष और गैर-लाभकारी संगठन है. वेबसाइट पर फाउंडेशन के को- फाउंडर में लता मंगेशकर, उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर, उनकी भतीजी रचना शाह और संगीतकार मयूरेश पई का नाम लिखा है. साथ ही बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और फिल्ममेकर मधुर भंडारकर इसके पांच सदस्यीय सलाहकार समिति के सदस्यों में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/25-thousand-crore-scam-cm-orders-inquiry-against-former-jsirc-chairman-and-others/">25

हजार करोड़ का घोटाला : CM ने दिये JSIRC के पूर्व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ जांच के आदेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही