Search

 
 
 

हेमंत कैबिनेट नकारात्मक निर्णय लेने में गौरव महसूस कर रहीः बाबूलाल

 
Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार कैबिनेट में नकारात्मक निर्णय ले रही. यह सरकार पहली कैबिनेट में प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की घोषणा के साथ सत्ता में लौटी है लेकिन आज स्थिति बदल गई. कहा कि यह सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीनने में लग गई. यह सरकार नई वेकेंसी, नए पद सृजित करने के बजाय पद को समाप्त करने में जूट गई. कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार ने 8,900 टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पद सरेंडर करने का निर्णय लिया है.

शिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय

जब राज्य में शिक्षक के लाखों पद पहले से ही रिक्त हैं, तब टीजीटी और पीजीटी के 8,900 पदों को एक झटके में खत्म कर देना शिक्षित बेरोज़गारों के साथ अन्याय है, साथ ही प्रदेश के शिक्षा तंत्र को भी कमजोर करने का प्रयास है. यह फैसला उन हज़ारों युवाओं की उम्मीदों का अंत है, जो सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. कहा कि शिक्षक पदों को खत्म करने का दुष्प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा. सरकार अविलंब इस निर्णय को वापस ले और जल्द से जल्द खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करे. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/attack-on-modi-government-in-congresss-national-convention-kharge-raised-issues-of-evm-fake-voter-list-monopoly-in-economy-sc-st-reservation-american-tariff/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार पर हमला, EVM, फर्जी वोटर लिस्ट, अर्थव्यवस्था में monopoly, SC, ST आरक्षण, अमेरिकी Tariff का मुद्दा उठाया खड़गे ने
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही