Search

 
 
 

हेमंत कैबिनेट की बैठकः 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 4 से बढ़कर 5 करोड़ हुई विधायक निधि, जानें अन्य फैसले

 
Ranchi: शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें मंत्रिमंडल ने 29 प्रस्तावों पर मंजूरी दी है. कैबिनेट की बैठक में विधायक निधि को 4 से बढ़ाकर 5 करोड़ किया गया है. इसके अलावा, 2018 में खोले गए आठ पॉलिटेक्निक कॉलेजों के संचालन की जिम्मेदारी प्रेझा फाउंडेशन को दी गई है. प्रेझा फाउंडेशन खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हजारीबाग के पॉलिटेक्निक कॉलेजों का संचालन करेगा. जानें अन्य फैसले- [caption id="attachment_373268" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/cabinet.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देतीं कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल[/caption]
  • इसके अलावा, ड्यूटी से गायब गोमिया के दो डॉक्टर संगीता कुमारी ओर आशुतोष कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है. दोनों 2015 से ही ड्यूटी से गायब हैं.
  • एमजीएम जमशेदपुर बनेगा 500 बेडेड अस्पताल. इसके लिए 3 अरब 96 करोड खर्च किये जाएंगे.
  • मनरेगा में संविदा पर तैनात क्षेत्रीय कर्मचारी का मानदेय बढ़ाया गया है. ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर को 19500 के बदले अब 23, 140 रुपये मानदेय मिलेगा. 5 साल से अधिक अनुभव को 20,000 मिलता था, अब 23,700 रुपये मिलेगा.
  • इसके अलावा, गैर शैक्षणिक डॉक्टरों की सेवा अवधि 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष की गई.
  • कैबिनेट की बैठक में पत्रकार बीमा योजना को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है.
नोट- खबर अपडेट की जा रही है...  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही