Search

 
 
 

हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें वीडियो

 
Ranchi: नए साल में पहली बार हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसमें 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिन प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिली है इसमें पथ निर्माण की प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति मिली. जिसमें पाकुड़ के कोयला मोड़ से छोटा मोहनपुर सड़क बनेगी. जिसपर कुल 44 करोड़ खर्च होंगे. गढ़वा के हूर मोड़ से डाल्टनगंज सड़क के लिए 86 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी ओर 126 करोड़ की लागत से नामकुम से डोरंडा तक फोन लेन रोड़ का निर्माण होगा. गिरिडीह स्थित बोडो एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 25 एकड़ भूमि के अधिग्रहण एवं उसमे शामिल 17.9 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए 60.75 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. लैपटॉप टैबलेट के सुविधा प्रदान की जाएगी. अफसरों को लैपटॉप की सुविधा मिलेगी. देखें वीडियो [wpse_comments_template] नोटः खबर अपडेट हो रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही