Search

 
 
 

हेमंत कैबिनेटःबीजेपी के अमर बाउरी,रणधीर सिंह, लुईस मरांडी और नीलकंठ पर चलेगा आय से अधिक संपत्ति का केस, PE की मंजूरी

 
Ranchi: मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. https://www.youtube.com/live/K8hLb5ASWrY?feature=share

इन प्रस्तावों को मिली कैबिनेट की मंजूरी

रघुवर सरकार में मंत्री रहे मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में PE दर्ज होगा. इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. ओल्ड पेंशन स्कीम में बाकी बचे पुलिसकर्मियों को शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को हेमंत कैबिनेट की मंजूरी मिली है. इससे उत्साहित पुलिसकर्मी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जश्न मनाया. साथ ही सीएम हेमंत सोरेन को इसके लिए धन्यवाद दिया. [caption id="attachment_711023" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/111-13.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> प्रोजेक्ट भवन पहुंचे पुलिसकर्मी[/caption] जेबीवीएनएल के निदेशक मंडल में एक नॉमिनी निदेशक का प्रावधान किया गया है. पांच पेड़ लगाने पर 5 यूनिट फ्री बिजली 5 वर्षों तक मिलेगा. झारखंड सहकारिता अंकेक्षक भर्ती प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संवर्ग नियमावली को मंजूरी दी गई है. इसमें 10वीं और 12वीं की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है. अब सरकारी विद्यालयों में शिबू सोरेन से जुड़े तीन किताबें लाइब्रेरी में रखी जाएंगी. इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. पुस्तक में सुनो बच्चोंआदिवासी संघर्ष की गाथा. शिबू सोरेन दिशुम गुरु शिबू सोरेन और ट्राइबल हीरो शिबू किताबें रखी जाएंगी. संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मी के लिए मातृत्व अवकाश स्वीकृत. झारखंड मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी का गठन होगा. उसके बाद राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज इसके अधीन संचालित होंगे. इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इससे संबंधित विधेयक विधानसभा में पेश होगा. परीक्षा में नकल करने या करवाने से संबंधित विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिली है. दोषियों को सख्त सजा होगी और जुर्माना लगाया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही