- 203 कस्तूरबा बालिका विद्यालय में शिक्षकेतर कर्मियों के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी. फिलहाल इसमें 1234 कर्मी काम कर रहे हैं.
- 27 फरवरी से 24 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र होगा. 3 मार्च को बजट पेश किया जाएगा. कुल कार्य दिवस 17 होंगे.
- रांची स्मार्ट सिटी की भूमि के लिए एचईसी को 2.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा.
- झारखंड में सभी पर्यटक स्थलों पर आधारभूत संरचना का विकास होगा. पीपीपी मोड पर देने की प्लानिंग है. इसके लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त होंगे.
- नर्सिंग स्टाफ को सभी सरकारी अस्पतालों में 1 साल तक सेवा देनी होगी. 1 साल का बॉन्ड होगा. इस दौरान उन्हें 10 हजार मासिक मानदेय मिलेगा.जो 1 साल तक काम नहीं करेंगे उनसे सरकार 1 लाख रुपये जुर्माना वसूलेगी.
- मुख्य सूचना आयुक्त (झारखंड) के वेतन और भत्ता समेत अन्य सेवा शर्त में संशोधन को स्वीकृति.
- कॉफी टेबल बुक के लिए आउटलुक पत्रिका का चयन.
- राज्य के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय विद्यालय में परिवर्तित करने की स्वीकृति.
- स्टेट कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाने पर स्वीकृति. कुल 89.78 करोड़ खर्च होंगे. लॉ एंड ऑर्डर सुधारने में इससे मदद मिलेगी.
हेमंत कैबिनेट की बैठकः कस्तूरबा के शिक्षकेतर कर्मियों का बढ़ा मानदेय, HEC को बकाया भुगतान, जानें अन्य फैसले
Ranchi: हेमंत कैबिनेट की बैठक गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में हुई. इसमें 25 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई है. इस दौरान निन्मलिखित फैसलों पर मंत्रिमंडल ने सहमति दी गई है.

Leave a Comment