Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतिभावान चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी

  • रिया तिर्की झारखंड की पहली आदिवासी बेटी, जिसने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा
  • रिया ने अपनी लगन से मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक का तय किया सफर
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है. विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है. उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार आर्ट गैलरी बनाने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं, इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की द्वारा की गयी शिष्टाचार मुलाकात की बाद कहीं. मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए रिया तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसे पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-finance-committee-meeting-in-vbu-decision-to-digitize-tabulation-register/">हजारीबाग:

VBU की वित्त समिति की बैठक, होगा टेबुलेशन रजिस्टर का डिजिटलाइजेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है. पूरी प्रतियोगिता में आप का बेहतरीन प्रदर्शन रहा. आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है. आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें. इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं. इसे भी पढ़ें-क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-captaincy-qualities-in-rishabh-pant-amazing-ability-to-play-innings-under-pressure-arun-lal/">क्रिकेट:

ऋषभ पंत में कप्तानी के गुण, दबाव में पारी खेलने की गजब क्षमता-अरूण लाल
रिया तिर्की ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया. कहा, मैंने फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो ट्वीट किया था, उसे आपके द्वारा री- ट्वीट करने का नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गए. झारखंड समेत पूरे देश का मुझे भरपूर प्यार मिला. इस अवसर पर रिया तिर्की के परिजन वीरेंद्र कुमार परधिया, संजू परधिया, विजय कुमार परधिया, सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (वियतनाम) के सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट के एस उरांव और जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही