Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार ने जनता को ठगा और राज्य को लूटाः बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा विधायकों के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की कुर्सी हिल रही, इसलिए वे परेशान हैं. राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देने से भाग रहे. भाजपा के विधायक सदन में मुख्यमंत्री से वही पूछ रहे जो उन्होंने सदन के बाहर और भीतर वादे किए थे. 5 लाख प्रतिवर्ष नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता. साल में प्रत्येक परिवार को 72000 रुपए देना,प्राइवेट कंपनी में भी युवाओं को रोजगार में 75% आरक्षण दिलाना.ये सभी वादे इसी सरकार ने किए थे, जो एक भी पूरे नहीं हुए. इसे भी पढ़ें - सेना">https://lagatar.in/on-the-sixth-day-of-army-recruitment-rally-1035-youth-of-the-state-showed-their-strength-for-agniveer-gd/">सेना

भर्ती रैली के छठे दिन राज्य के 1035 युवाओं ने अग्निवीर जीडी के लिए दिखाया दम

न नियोजन नीति बनाई, न स्थानीय नीति

मरांडी ने कहा कि न नियोजन नीति बनाई, न स्थानीय नीति. उल्टे नगर निगम में विगत दिनों हुई 28 बहाली में मात्र 11लोग झारखंड के हैं और 17बाहरी हैं. भाजपा विधायक तो इन्हीं मुद्दों पर बहस चाहते हैं,जवाब चाहते हैं तो इसमें कौन सा अपराध है, जिसके कारण विधायकों को निलंबित किया गया. भाजपा ऐसी कार्रवाई से डरनेवाली नहीं, आज भले सत्ता पक्ष संख्या बल में ज्यादा हैं लेकिन जन समर्थन भाजपा और एनडीए के पास है. इसे भी पढ़ें - DC">https://lagatar.in/dc-has-no-power-to-initiate-seizure-proceedings-hc-declares-rule-11v-against-mines-and-minerals-act/">DC

के पास जब्ती कार्यवाही शुरू करने का अधिकार नहीं, HC ने नियम 11(V) को खान एवं खनिज अधिनियम के विरुद्ध घोषित किया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही