Search

पारा शिक्षकों के वेतन और समायोजन पर हेमंत सरकार ने कुछ नहीं कियाः बाबूलाल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि कांग्रेस के सरकार में गांव से आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं था। कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश में राज की, लेकिन कभी भी गांवों की इन्होंने चिंता नहीं की. इसे भी पढ़ें - डुमरी">https://lagatar.in/commissioners-report-in-dumri-case-sent-to-election-commission-of-india-k-ravi-kumar/">डुमरी

मामले में आयुक्त की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गयीः के रवि कुमार

भाजपा सरकार बनते ही पारा शिक्षकों के वेतन में होगी वृद्धि

गठबंधन सरकार और सीएम हेमंत सोरेन से मेरे द्वारा अपील की गई थी कि जो पारा टीचर हैं, जिन्होंने टेट पास किया है उन सबका आप समायोजन कर दीजिए. हमने कहा था कि जो टेट पास नहीं हैं, उनकी वेतन वृद्धि कर दीजिए, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्तव में सरकार बनी थी तब पारा शिक्षकों की भी बहाली भाजपा सरकार ने कराई थी. अगर राज्य में भापजा की सरकार बनेगी तो उनके वेतन में वृद्धि की जाएगी. साथ ही जनता से भाजपा के पंचप्रण का संकल्प पूरा करने की बात कही.

गोगो दीदी योजना को पहले कैबिनेट में

भाजपा सरकार बनेगी तो गोगो दीदी योजना को पहले कैबिनेट में लागू की जाएगी. योजना के तहत महीने की 11 तारीख को मां बहनों के खाते में 2100 रुपये डाली जाएगी. झारखंडियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. साल में पर्व के अवसर पर 2 गैस सिलैंडर मुफ्त में मिलेगा. साथ ही बीए और एमए पास कर रोजगार के लिए इधर उधर भटकने वाले बच्चों को दो हजार रुपये 2 साल तक दिया जाएगा, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और अपने मां बाप पर 2 साल तक बोझ नहीं बन सके. झारखंड में 2 लाख 87 हजार सरकारी नौकरी के लिए पद खाली हैं. सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा. अगले साल के 15 नवंबर तक यानी एक वर्षों के अंदर में एक लाख सरकारी नौकरी में बहालियां होंगी और पांच वर्षों में 2 लाख 87 हजार पदों को भरने का काम किया जाएगा. भाजपा सरकार बनने पार 21 लाख गरीबों का घर बनाया जाएगा. यह पूरे पांच वर्षों में पूरा होगा. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/give-me-a-chance-i-will-live-up-to-your-expectations-ajaynath-shahdev/">एक

मौका दीजिए, आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा: अजयनाथ शाहदेव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//