Search

 
 
 

झारखंड को बांट रही हेमंत सरकार : शाह, रांची में बंटे वकील, रिकॉर्ड तोड़ ठंड, झारखंड के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का न‍िधन समेत कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

 
Ranchi : झारखंड में 1932 का खतियान लागू कर राज्य सरकार झारखंड को दो हिस्सों में बांटने का प्रयास कर रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री भले ही जनजाति समुदाय से आते हों, लेकिन आदिवासी विरोधी हैं. ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टाटा कॉलेज मैदान में शनिवार को आयोजित भाजपा की विजय संकल्प महारैली में कहीं. कोर्ट फीस को लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर आयोजित आंदोलन को लेकर राजधानी रांची में अधिवक्ता बंटे हुए नजर आए. एक तरफ जहां कई अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण मार्च निकालते दिखे, तो वहीं दूसरी ओर कई अधिवक्ता बार काउंसिल की अपील को दरकिनार कर मुख्यमंत्री अधिवक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानों में जानलेवा साबित हो रही है. झारखंड, बिहार और यूपी सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. अकेले झारखंड, यूपी और बिहार में पिछले लगभग एक सप्ताह में ठंड के कारण लगभग एक दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती का शनिवार शाम रिम्स में निधन हो गया. वह पिछले लगभग एक माह से रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाजरत थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ पेशाब में समस्या हो रही थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-5.jpeg"

alt="" width="810" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3-6.jpeg"

alt="" width="1226" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-6.jpeg"

alt="" width="1114" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05.jpeg"

alt="" width="1280" height="1211" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/5-6.jpeg"

alt="" width="1280" height="1043" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/6-6.jpeg"

alt="" width="1090" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-4.jpeg"

alt="" width="1280" height="1019" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही