Search

 
 
 

सूचना आयोग का गठन नहीं करना चाहती हेमंत सरकार : भाजपा

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा है कि राज्य की हेमंत सरकार अपने काले कारनामों के उजागर के भय के कारण सूचना आयोग का गठन नहीं करना चाहती है. न्यायालय में हमेशा की तरह भ्रामक सूचनाएं देकर भ्रमित करने का काम कर रही है. जेवीएम का विलय विधिवत रूप से भाजपा में होने के उपरांत पार्टी ने दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी को नियुक्त किया. उसे भी स्पीकर के ट्रिब्यूनल कोर्ट ने राजीनीतिक साजिश तहत मामले को लटकाये रखा. रमाकांत ने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा विधायक दल नेता के रूप में अमर कुमार बाउरी को नियुक्त किया जो सदन में विपक्ष के नेता बने. बाउरी के नेता प्रतिपक्ष के रहते सरकार ने सूचना आयोग के गठन को लेकर विज्ञापन भी निकाला. परंतु सरकार की उदासीनता के कारण आयोग का गठन नहीं हो सका. राज्य में कई संवैधानिक संस्थाओं का गठन कई वर्षों से नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें – शेख">https://lagatar.in/india-will-not-extradite-sheikh-hasina-visa-extended-bangladesh-cancelled-passport/">शेख

हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही