Search

हेमंत सरकार ने 4 साल में राज्य को 20 साल पीछे धकेल दिया : रघुवर दास

  • भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत रघुवर दास ने चतरा में की जनसभा
Chatra : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत चतरा में जनसभा का आयोजन किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रघुवर दास ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. कहा कि झारखंड के लोगों ने झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के झूठे वादों में फंस कर 2019 के चुनाव में इन्हें वोट दिया है. 2024 के लोकसभा चुनावों में यह गलती नहीं दोहरानी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीति और युवा विरोधी नीयत के कारण झारखंडी युवा शक्ति आज सड़कों पर है. जल, जंगल और जमीन की बात कर हेमंत सरकार ने इन्हें बेच डाला. सेना की जमीन बेचनेवाले आज जेल में हैं. पिछले 4 साल में हेमंत सरकार ने राज्य को 20 साल पीछे धकेल दिया है.

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा

उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है. दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वगुरु बनने की तरफ बढ़ चला है. प्रधानमंत्री ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में जन कल्याण, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को केंद्र में रखकर कार्य किया है. सबका साथ सबका विकास की मूल अवधारणा पर चलकर विकास योजनाओं को बिना भेदभाव जन -जन तक पहुंचाया है. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने भी सभा को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-students-agitation-against-planning-policy-road-jammed-for-hours/">रामगढ़

: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, घंटों जाम रही सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp