Search

 
 
 

हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : अन्नपूर्णा देवी

 
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, बूथ की मजबूती पर जोर Domchanch(koderma) : बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज डोमचांच में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ. इसमें बूथ मजबूती पर जोर दिया गया. इसकी अध्यक्षता मुकेश राम ने जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने की. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव ने दीप जलाकर किया. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मोदी राज में आने वाले समय में भारत विकसित देश की श्रेणी में होगा. मोदी सरकार ने लोगों को आवास, शौचालय, रसोई संचालन के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया. साथ ही नल जल योजना के तहत घर घर पानी पहुंचाया जा रहा है़, पीडीएस में पांच वर्षों के लिए नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था की़ गई. मोदी सरकार मोटे अनाज को भी बढावा दे रही है़. किसानों को सशक्त बनाने के लिए सोलर पंप व किसान निधि योजना लागू की गई है. उन्होंने कहा कि नमो एप्प के माध्यम से आप अपना सुझाव सरकार को दे सकते है़. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-action-three-including-hotwar-jailer-suspended/">बड़ी

कार्रवाईः होटवार जेलर समेत तीन सस्पेंड
 

“मोदी राज में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र”

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना था. झारखंड सरकार पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वंय कई आरोपों से घिरे हुए हैं. सरकार चार साल की उपलब्धि गिना रही है मगर इस राज्य में बालू तक का दाम बढ गया है़. ट्रैक्टर चालकों से भयादोहन किया जा रहा है. कार्यक्रम को रमेश सिंह, महेंद्र वर्मा,राजेश सिंह, बिरेंदर मेहता,कामिनी देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया़. मौके पर बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील मेहता व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-5">https://lagatar.in/gold-loot-case-worth-rs-5-crore-bengal-police-arrested-a-youth-from-sahibganj-and-took-him-away-two-news-including/">5

करोड़ का सोना लूट मामला : साहिबगंज के युवक को अरेस्ट कर ले गई बंगाल पुलिस समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही