Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रयागराज पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल को सराहा. वहीं झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की कार्बन कॉपी है. ममता बनर्जी सरकार की तर्ज पर तुष्टीकरण की नीति अपनायी जा रही है, जिसका सबसे अधिक खामियाजा यहां की आदिवासी लड़कियों और महिलाओं को उठाना पड़ रहा है. ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन दोनों को लगता है कि उनके राज्य की जनता उन्हें वोट नहीं देगी. इसलिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बनाया जा रहा है. झारखंड में तुष्टीकरण की चरम सीमा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां की विधानसभा में एक अलग से नमाज कक्ष का इंतजाम राज्य सरकार की देखरेख में किया गया था. मुख्यमंत्री सचिवालय की फाइलें दलालों के घर से निपटाई जा रही है.
नेशनल स्कूल गेम्स खेलकर लौटी खिलाड़यों ने साझा की पीड़ा, बोली- खराब भोजन से बिगड़ी सेहत, गंवाना पड़ा गोल्ड [wpse_comments_template]
मोदी सरकार ने स्पीड और स्केल पर काम किया है
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में रांची पहुंचे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान स्पीड और स्केल पर काम किया है. इसका मतलब है कि उनके काम में तेजी देखी जाती है. इसके साथ व्यापकता भी होती है. मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत योजना, हर घर नल जल योजना में व्यापकता देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि देशभर में एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे, एम्स बनने के साथ ही मेडिकल सीट की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. डिजिटल इंडिया की ही देन है कि आज भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो गया है. ऑनलाइन सिस्टम होने की वजह से केंद्र संचालित योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ गरीबों तक बगैर किसी कटौती के पहुंच रहा है. इसे भी पढ़ें – 66वें">https://lagatar.in/the-players-who-returned-after-playing-the-66th-national-school-games-shared-their-pain/">66वेंनेशनल स्कूल गेम्स खेलकर लौटी खिलाड़यों ने साझा की पीड़ा, बोली- खराब भोजन से बिगड़ी सेहत, गंवाना पड़ा गोल्ड [wpse_comments_template]
Leave a Comment