Search

हेमंत सरकार केंद्र की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीनः प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं को धरातल में उतारने के प्रति उदासीन है. दिखावा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंपते हैं. लेकिन पहले से चल रही केंद्रीय योजनाओं का राज्य में बुरा हाल है. मनरेगा में केंद्र सरकार के हिस्सेदारी के पैसे का यूटिलिटी सर्टिफिकेट राज्य ने नहीं सौंपा. जिसके कारण लंबे समय तक केंद्र के अंशदान पर ग्रहण लग गया था. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना में भी केंद्र और राज्य का संयुक्त योगदान होता है. केंद्र ने इस योजना में जो पैसा दिया उसका राज्य सरकार ने फिर से समय पर यूटिलिटी सर्टिफिकेट नहीं दिया. जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना में भी झारखंड काफी नीचे के पायदान पर है.

नल से जल योजना का बुरा हाल

पीएम की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना में केंद्र से अंशदान मिल जाने के बावजूद राज्य सरकार ने अनेक निजी अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं किया था. जिसके कारण सैकड़ों निजी अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड के बदौलत मरीजों का दाखिला लेना बंद कर दिया. हर घर में नल से जल योजना का झारखंड में हेमंत सरकार ने बुरा हाल कर दिया. इस योजना में एक समय झारखंड नीचे से एक पायदान ऊपर था. आज भी राज्य के 28 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाया है. केंद्र की यह स्कीम भी भ्रष्टाचार के आरोप में चढ़ गई थी और तत्कालीन मंत्री के करीबियों सहित अनेक लोगों के यहां छापा पड़ा था.

राज्य सरकार केंद्र के पैसे का हिसाब नहीं देती

केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है. परंतु राज्य सरकार केंद्र के पैसे का हिसाब नहीं देती. जिसके कारण पूरा मामला खटाई में फंस जाता है. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह केंद्र के पैसे का सदुपयोग करें. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री समेत कई मंत्रियों ने अनेक बार कहा है कि वह राज्यों को पैसे की कमी नहीं होने देंगे बशर्ते नियम कानून का पालन हो. इसे भी पढ़ें – माघ">https://lagatar.in/cm-yogi-held-a-meeting-with-officials-regarding-magh-purnima-bath-lashed-out-at-those-raising-questions-on-mahakumbh/">माघ

पूर्णिमा स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ CM योगी ने बैठक की, महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर बरसे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//