Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा : रघुवर दास

Balumath (Latehar) : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार लूट व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. भाजपा के कार्यकाल में एक लाख लोगों को नौकरी दी गयी थी. आज राज्य के युवा बेरोजगार हैं. सरकार युवाओं की नौकरी के लिए आज तक एक नियोजन नीति नहीं बना सकी. उन्होने कहा कि आज झारखंडवासी भय, भूख व भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे हैं. सरकार के पास न तो कोई विजन है और ना ही कोई कार्य क्षमता. इसे भी पढ़ें :कोलेबिरा">https://lagatar.in/kolebira-mla-inspected-the-indoor-stadium-being-built-accused-of-substandard-construction/">कोलेबिरा

: बन रहे इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया स्तर के निर्माण का आरोप

पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत

पूर्व सीएम रघुवर दास पांकी जा रहे थे. इस दौरान बालूमाथ में उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व में रघुवर दास का स्वागत किया. भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण व विधायक प्रकाश राम ने उन्हें बुके भेंट किया. मौके पर प्रवीण सिंह, चेतलाल रामदास, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, शैलेश सिंह, सुनील पांडेय, रविंद्र प्रसाद सिंहा, कृष्णा यादव, प्रेम प्रसाद गुप्ता, लव कुमार सिंह, प्रदीप यादव, संजय यादव, गंगेश्वर यादव, राम कुमार गुप्ता समेत अन्य भाजपाइयों ने रघुवर दास को अंगवस्त्र भेंट किया. मौके पर मेदिनीनगर के विधायक आलोक चौरसिया, राजधानी यादव, लवकुश सिंह और अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ram-navami-procession-concluded-in-a-cordial-atmosphere-mla-congratulated-everyone/">हजारीबाग

: सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलूस संपन्न, विधायक ने सभी दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही